गया, मार्च 15 -- रामनवमी पूजा और शोभायात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को चंडीस्थान हनुमान मंदिर में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रामनवमी शोभायात्रा और झंडा मिलन समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा चंडीस्थान हनुमान मंदिर से निकलकर हमजापुर होते हुए गया-औरंगाबाद सीमा स्थित नारायणपुर मोड़ तक जाएगी और वापस मंदिर परिसर में विभिन्न जगहों से आए गोले का मिलान होगा। शोभायात्रा में अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलला की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में शेखर चौरसिया को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। अगली बैठक 17 मार्च को आमस बाजार में होगी। इस दौरान कई सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...