गया, मार्च 28 -- आमस प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत बनाया गया सुधा मिल्क पार्लर उद्घाटन के बाद से ही बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। लोगों का कहना है कि शुरुआत से ही यह पार्लर संचालित नहीं हुआ, जबकि इसका उद्देश्य प्रखंडवासियों को दूध, दही, पनीर और मक्खन जैसी डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराना था। अब जानकारी मिल रही है कि जीटी रोड चौड़ीकरण की जद में आने से यह पार्लर बिना उपयोग के ही टूट सकता है। आमस पंचायत के मुखिया मनोज कुमार यादव ने कहा कि इसे प्रखंड परिसर के बजाय पास के बाजार में बनाया जाता तो अधिक उपयोगी होता। स्थानीय लोग इसे अधिकारियों की अनदेखी का उदाहरण बताते हुए योजना को नल-जल योजना की तरह फ्लॉप मान रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...