गया, अप्रैल 16 -- आमस प्रखंड की अकौना पंचायत के रामूवाचक टोले में गुरुवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की ओर से सदस्यता महाअभियान चलाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उदित भोक्ता की अगुआई में दर्जनों लोगों ने एक साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, विजय मांझी, नंदलाल मांझी और सांसद प्रतिनिधि टूटू खान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना है, साथ ही पार्टी को मजबूत बनाना है। नेताओं ने कहा कि पार्टी प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतराम मांझी के नेतृत्व में गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए लगातार काम हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.