गया, अप्रैल 7 -- आमस की अकौना पंचायत के बैदा गांव में मंगलवार को खेत में आग लग जाने से गेहूं के 190 बोझे जल गए। इस घटना में किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से पास के खेतों में लगे अन्य किसानों के कई बीघे गेहूं के फसल जलने से बच गया। पीड़ित किसान सेराज अंसारी और अख्तर अंसारी ने बताया की गेहूं काटकर बोझे को खेत में ही छोड़ दिया था। बारिश की वजह भिंग जाने से सूखने के लिए छोड़ दिया था। शाम में ढूलवाना था। अचानक दोपहर में आग लग गई। सेराज अंसारी के 170 बोझे और अख्तर हुसैन के 20 बोझे जलकर स्वाहा हो गए। सूचना पर थाने से दमकल आया लेकिन ऊबड़खाबड़ के कारण खेत तक नहीं पहुंच सका। आग कैसा लगा पता नहीं चल सका। पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...