गया, अप्रैल 4 -- आमस थाने की पुलिस ने शनिवार को आमस बाजार में छापेमारी कर 2.214 किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर शंभू साव (55) है। जानकारी के अनुसार, गांजा के धंधे से इसका बहुत पुराना नाता है। कई बार जेल जाने के बाद भी इसने अब तक इस धंधे को नहीं छोड़ा है। बल्कि जीटी रोड के किनारे संचालित पान-सिगरेट की गुमटी व झोपड़पट्टी होटलों में खुलेआम गांजा सप्लाई करता था। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना पर आमस के सीओ अरशद मदनी की अगुआई में टीम गठित कर इसके घर और दुकान में छापेमारी की गई, जहां अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए गांजा मिले। पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें कि विभिन्न बाजारों में जीटी रोड के किनारे संचालित सभी गुमटियों में गांजा की बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.