आमस पुलिस ने नक्सली सतेंद्र यादव को किया गिरफ्तार
गया, सितम्बर 7 -- आमस थाने की पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े मामले में फरार चल रहे सतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह परैया थाना क्षेत्र के दमगड़वा गांव निवासी जगदीश यादव का पुत्र है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सतेंद्र के खिलाफ वर्ष 2014 में नक्सली घटना में शामिल रहने को लेकर आमस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। वह गांव छोड़कर शेरघाटी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। उसके ठिकाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा मामले के आरोपित पटना से गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित नक्सली मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.