गया, फरवरी 28 -- आमस के महुआवां उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार को राजगीर, नालंदा, पावापुरी व गेहलौर घाटी का भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि परिभ्रमण पर गए नौवीं व इंटर के 50 बच्चों ने ऐतिहासिक स्थलों के बारे में सदृष्य जाना। बच्चे बाबा दशरथ मांझी द्वारा पहाड़ तोड़ सड़क बनाने की कहानी सुन दंग रह गए। साथ गए कुंदन राजन, विशाल पांडे, अनिल, प्रिया आदि शिक्षकों ने उनके प्रश्न व संशय को दूर कर इन स्थलों के बारे में बताते रहे। उज्जवल, ऋतिक, रिशु, रवि, एनम फातमा, स्वाति, अंशु आदि छात्र छात्राएं काफी उत्सुकता से भारतीय धरोहरों को देखा व जाना। इन्होंने कहा कि यह पल सभी छात्रों के लिए आना चाहिए। धरहरों के बारे में जो बातें किताबों से नहीं जाना यहां आकर सबकुछ जान लिया। एचएम ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अ...