गया, अप्रैल 6 -- आमस थाना की मदद से औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीस्थान बाजार से दो एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाजार में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पिछले माह रिसियप थाना क्षेत्र के एक एटीएम में कार्ड बदलकर करीब 50 हजार रुपये की अवैध निकासी की थी। पुलिस को घटना में इस्तेमाल मोबाइल की एक्टिव लोकेशन और एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला। फुटेज में दोनों की पहचान होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गांव-देहात से पैसे निकालने आने वाले भोले-भाले लोगों को निशाना बना...