मोतिहारी, सितम्बर 2 -- आदापुर,एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में मंगलवार को स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की समीक्षा के साथ समिति की आगामी कार्ययोजना और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ रणधीर कुमार और बीपीएम ने किया। बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने जीविका दीदियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जीविका के वार्षिक आमसभा में वित्तीय मजबूती और डिजिटल कार्यप्रणाली पर जोर उन्होंने कहा कि जीविका से जुड...