कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य न करने के निर्णय पर सोमवार को आमसभा में भी अधिवक्ताओं ने मुहर लगा दी। अधिवक्ता अब बुधवार को कार्य नहीं करेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्रीगणों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। बता दें बुधवार को न्यायिक कार्य न करने और राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने को लेकर जनपद न्यायाधीश ने दोनों एसोसिएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसी के सिलसिले में आमसभा बुलाई गई थी। बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में अधिवक्ताओं के संघर्ष और न्यायिक कार्य से विरत रहने के विषय पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव और बार एसोसिएशन के महामंत...