धनबाद, जनवरी 31 -- राजगंज, प्रतिनिधि। पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय, राजगंज में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम हुआ। मुख्य अतिथि राजगंज पंचायत की मुखिया वंदना बारुई थीं। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाकर की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांग्ला, संथाली और हिंदी गानों पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। 87 छात्र-छात्राओं को वार्षिक खेल कूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान ने पीएमश्री के कार्यक्रमों की रूप रेखा रखी। मंच संचालन राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में श्रीनिवास महथा, नागेश्वर प्रजापति, सुबोध कुमार, अफाजुद्दीन अंसारी और विद्यालय के बाल संसद के सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...