आमलोगों से संवाद का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया : शिवकुमार भगत
रामगढ़, जून 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में सोमवार को आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रखंड स्तरीय बीएलए का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शिवकुमार भगत, जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी, विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित थे। शिवकुमार भगत ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक मतदाता तक सीधी पहुंच बनाने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.