दरभंगा, मई 23 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, निगरानी एवं मार्गदर्शन समिति नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि पैनल अधिवक्ता व पारा विधिक स्वयंसेवकों को सभी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभुकों को क्या प्रक्रिया अपनानी चाहिए तथा संबंधित विभागों की जानकारी भी होनी चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को सही फोरम तक पहुंचाया जा सके。

प्रशिक्षण कार्यक्रम ...