मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी का परिसर आमलोगों के टहलने के लिए खुला रहेगा। यह फैसला एक महीने के लिए लिया गया है। कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा है कि रोज सुबह 5 से 8 बजे तक लोग एमआईटी परिसर में जाकर टहल सकते हैं। कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने इसका निर्देश बुधवार को जारी किया। पिछले दिनों एमआईटी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर एमआईटी परिसर को आमलोगों के टहलने के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद कई लोगों ने इसका विरोध किया था। कमिश्नर ने अपने पत्र में कहा है कि एमआईटी की शासी निकाय की अगली बैठक में इसपर अगला फैसला लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.