मोतिहारी, जून 2 -- मोतिहारी, हिप्र.। सचिव दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में हुई जिसमें संभावित बाढ़ व सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात भी उपस्थित हुए। प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को आपदा की किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये पूर्व तैयारी का निर्देश दिया। आमजन की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया हैं। यह भी पढ़ें- अमौर, बैसा एवं बायसी अंचलों में 13 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य प्रगति परसुखाड़ प्रबंधन विद्युत आ...