समस्तीपुर, जनवरी 22 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में आमलेट का 50 रुपया मांगने पर अंडा दुकानदार की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है। इस संबंध में विरनामा तुला गांव के वार्ड 10 निवासी उपेंद्र राम के पुत्र विपिन राम ने अंगारघाट थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। आवेदन में उसने कहा है कि वह गांव में ही अंडा व आमलेट बनाकर बेचने का काम करता है। बुधवार की शाम गांव के ही कतिपय युवक आए और चार अंडे का आमलेट खाकर जब वे जाने लगा, तो उससे आमलेट का 50 रुपए मांगा। इस पर दोनों उग्र होकर जाति सूचक अपमान जनक गालियां देने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने अंगारघाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर मामले में अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की...