उरई, फरवरी 27 -- कालपी। शुक्लपक्ष की आमलकी एकादशी पर पीताम्बर घाट में मां प्रसादम सेवा न्यास द्वारा मां यमुना मइया का पूजन आरती व दीपदान हुआ। मां प्रसादम सेवा न्यास द्वारा मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज की मौजूदगी में गूदड स्थान के महन्त रविन्द्र अवस्थी ने मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कालीचरण ने मां यमुना का पूजन कराया। इसके बाद मां यमुना की दिव्य एवं भव्य आरती ऋषभदेव जी महाराज, पंडित अंकित दीक्षित, पंडित कृष्णा दीक्षित,पंडित निरूपण दीक्षित, पंडित मोहित मिश्रा द्वारा की गई। यहां पर अनिल आचार्य, रमाकांत, राधेश्याम तिवारी, पियूष प्रयागराजी,ऋषि पुरवार, प्रेम कुमार गुप्ता,अरविन्द शर्मा, रामदत्त मोनस,अर्चना शर्मा, सुनीता गुप्ता,डोली मोनस, कन्हैया, कल्लू पोरवाल, पवनदीप निषाद,सतीश द्विवेदी, हरिश्चन्द्र दीक्षित, अतुल शुक्ला, ...