नई दिल्ली, मई 9 -- गर्मियों के मौसम में आमरस का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी डिश है जिसे भारत के हर शहर में बनाया जाता है, इसे खासतौर से महाराष्ट्र और गुजरात में खूब शौक से पिया जाता है। आमरस मुख्य रूप से पके हुए आम का गाढ़ा रस होता है, जिसे पूड़ी के साथ खाना पसंद किया जाता है। इसकी ऑथेंटिक रेसिपी में आम के गूदे को हाथ से मसलकर गूदा निकाला जाता था, ताकी आम के छोटे-छोटे टुकड़े इसमें जाएं और स्वाद को और बढ़ा दें। जबकि अब लोग ब्लेंडर में पीसकर इसे बनाने लगे हैं। यह मैंगो शेक से अलग होता है क्योंकि इसमें दूध बहुत कम या बिल्कुल नहीं डाला जाता। कुछ लोग आमरस का स्वाद सही न आने की शिकायत करते हैं। ऐसा तब होता है जब इसे बनाने के लिए सही तरह के आम का इस्तेमाल न किया जाए। ऐसे में शेफ रणवीर बरार ने बताया है कि आमरस बनाने के लिए किस...