देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। मधुपुर प्रखंड के कुर्मीडीह गांव निवासी शशि दास संवेदक श्रेणी-02 जल संसाधन विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 28 अप्रैल 2026 से रांची राजभवन के समक्ष बिना अन्न जल के अनिश्चितकालीन आमरन अनशन पर बैठने की सूचना पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री व राज्यपाल को दिया है। पत्र में यह जिक्र है कि मैं शशि दास अनुसूचित जाति का हूं। लघु सिंचाई कार्यालय देवघर से मधुपुर प्रखंड के कदमातरी जोरिया पर चेक डैम निर्माण कार्य का कार्यभार मेरे नाम से मिला है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए पत्र में कहा है कि काम को बलपूर्वक बंद करवा दिया गया। भय और भ्रष्टाचार के माहौल में हम गार्डवाल का काम नहीं कर पाएंगें। राज्य में भय और भ्रष्टाचार के कारण हम मजबुर होकर हम अपना लाईसेंस झारखंड सरकार को जमा कर देगें। निष्पक्ष जांच कराने तक 28 अप्रैल 20...