प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। यूपीटीईटी 2026 के नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन के पीड़ित अभ्यर्थियों ने पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर सोमवार को प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक छोटी सी मानवीय भूल को अपराध मानकर छात्रों को नॉर्मलाइजेशन और रीजेक्शन के आधार पर फेल कर दिया गया। इसके चलते बेरोजगार सालों बाद आई शिक्षक भर्ती से वंचित हो गए हैं। वहीं यूपीटीईटी में लगभग 12 गलत एवं दोहरे उत्तर प्रश्न बनाने वाले विशेषज्ञों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।दोपहर में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव डॉ. संजय सिंह वार्ता करने पहुंचे और बताया कि छात्रों की मांगों को आयोग ने मानने से इनकार कर दिया है। जवाब से आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और आमरण अनशन पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी ...