अयोध्या, मई 1 -- तारुन,संवाददाता। समस्याओं का समय से निराकरण नही होने पर एक बुजुर्ग किसान शुक्रवार से ब्लाक परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया है। ग्राम सभा बेलगरा निवासी हरिभान सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया था। जिसमें घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया। बगैर लाइन जोड़े कनेक्शन कागज पर दर्शाते हुये 2240 रुपये का बिल भेज दिया गया था। अदा करने के बावजूद लाइन नहीं मिली। न्यायालय के आदेश के बाद भी खतौनी में नाम नही दर्ज हुआ। एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत ऋण फाइल को निरस्त कर दिया गया। इन्ही मामलों को लेकर अनशन कर रहा हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...