लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- ईसानगर क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर रंजीतगंज पुल के के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरी ट्रक का ड्राइवर जख्मी हो गया है। देर रात हुई दुर्घटना के बाद ईसानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शामली के रहने वाले विनोद (50) पुत्र लाल सिंह ट्रक संख्या यूपी 19 टी 3462 और रसूलपुर जिला मुरादाबाद के रहने वाले यूनुस पुत्र हजू (एचआर 58 डी 4194) चलाकर अपने गंतव्य के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे 730 पर रंजीतगंज पुल और बोझिया गांव के मोड़ के बीच दोनों ट्रकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। रात करीब एक बजे हुई इस दुर्घटना की सूचना ईसानगर पुलिस के पास पहुंची। एसओ निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। गंभीर रूप से जख्मी एक ट्रक के ड्राइवर विनोद की नाजुक हालत देखते हुए फ...