औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के छछुंद गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा भेजा। जहां चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने बताया कि एंबुलेंस से जितेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी खिरिया, भरथना तथा दिनेश पुत्र जोर सिंह निवासी गौतला, अछल्दा को अस्पताल लाया गया था। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...