औरैया, अप्रैल 21 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग स्थित कसहरी मोड़ के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक और गिट्टी से भरे डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक बेला से बिधूना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़े ट्रक और डंपर, बड़ा हादसा टला हादसे में ट्रक चालक विनोद पुत्र कल्याण निवासी केरुवा थाना शिवपुरी बाल-बाल बच गया। वहीं टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास ...