बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के उतरौला रोड पर मंगलवार देर रात दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। युवकों की मौत से तीन घरों में कोहराम मच गया। मृतकों में एक नाबालिग था। तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर चौराहे के पास मंगलवार रात 11 बजे के करीब आमने सामने दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हादसे में नगर के बलुहा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय आशीष सोनी, ब...