आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़। जहानागंज बाजार के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में इंटर की परीक्षा देकर आ रहे परीक्षार्थी की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी 18 वर्षीय विकास यादव क्षेत्र के एक विद्यालय में 12वीं का छात्र था। उसका बोर्ड परीक्षा का सेंटर जहानागंज क्षेत्र के एक विद्यालय में गया था। शुक्रवार की दोपहर उसकी अंग्रेजी की परीक्षा थी। वह अपने पड़ोसी 14 वर्षीय किशन को साथ लेकर परीक्षा देने चला गया। शाम को परीक्षा देकर किशन के साथ बाइक से लौट रहा था। जहानागंज बाजार के समीप पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विकास और किशन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोल्हूखोर सीएचसी मे...