गोरखपुर, मार्च 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा टांडा गांव के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में बिजली थाने के एक दीवान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने दीवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।धनघटा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी जनार्दन यादव पुत्र रामवृक्ष यादव अपनी बाइक से लोहरैया की ओर से जा रहे थे। वह रामजानकी मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा टांडा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.