शाहजहांपुर, मार्च 23 -- बंडा। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पटना मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव कल्याणपुर भारती निवासी 80 वर्षीय दर्शन सिंह अपनी पुत्रवधू पवनदीप कौर के साथ बाइक से बंडा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पटना मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही गांव भगवंतापुर निवासी 19 वर्षीय महेश की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल बंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दर्शन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवनदीप कौर और महेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.