शाहजहांपुर, मई 12 -- बंडा। थाना क्षेत्र में बंडा-पुवायां मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी तेज बहादुर का 23 वर्षीय पुत्र पंकज अपने चचेरे भाई ईशू के साथ बाइक से बंडा से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से थाना कटरा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी रमेश अपने तीन बच्चों के साथ बाइक से बंडा थाना क्षेत्र के गांव पटना जा रहा था। बताया जा रहा है कि बंडा-पुवायां मार्ग पर गांव भूड़ा मोड़ के पास दोनों बाइकों की तेज टक्कर हो गई। हादसे में पंकज, ईशू और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमेश के साथ मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए।सूचना पर प...