गंगापार, अप्रैल 30 -- आमने-सामने बाइक की टक्कर में दोनों बाइक के तीन सवार घायल हो गए। आननफानन स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। इलाज के दौरान तीनों घायलों की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना रामनगर निवासी 19 वर्षीय तश्लिम अली और तरवाई निवासी 20 वर्षीय शाहिद अली के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह रामनगर चिरैया मोड़ के पास नहर की मोरी पर पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक सवार जगौती करछना निवासी 50 वर्षीय रघुराज सिंह से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आननफानन इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.