रामपुर, मार्च 11 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को आमने-सामने से दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसा थाना क्षेत्र के अजीमनगर जिठनिया रोड स्थित अलीनगर शुमाली की पुलिया के पास का है। अलीनगर शुमाली निवासी मोहम्मद अमान और शाहिद मंगलवार दोपहर बाद कुछ सामान खरीदने बाइक से जिठनिया अड्डे पर गए थे। सामान खरीदने के बाद दोनों युवक वापस अपने घर आने लगे। बताते हैं गांव के नजदीक ही उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार करने लगी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के तमाम लोग घटनास्थल की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.