कन्नौज, फरवरी 15 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के सामने शनिवार देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के बौद्धनगर मोहल्ला निवासी अनुज उर्फ छोटू गिहार 25 वर्षीय पुत्र सुरेश गिहार शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने एक रिस्तेदार को खाना देने गए थे। वापस आते समय मेडिकल कॉलेज के दूसरे गेट के निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने उसके टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.