बदायूं, मार्च 26 -- फैजगंज बेहटा। क्षेत्र के मुडिया मार्ग पर बुधवार सुबह बोलेरो कार से बचने के प्रयास में दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामकिशोर 30 वर्ष पुत्र अवधेश निवासी रियोनाई थाना उघैती और गुलाम जिलानी पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ताहरपुर थाना बनियाठेर संभल के रूप में हुई है। गुलाम जिलानी ने बताया कि वह चंदौसी की ओर से आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक बिसौली दिशा से थी। तभी कस्बे से तेज रफ्तार बोलेरो अचानक रास्ते में आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें भिड़ गईं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...