बिजनौर, अप्रैल 3 -- बिजनौर/झालू। झालू-गोलबाग मार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शाम लगभग 4:35 बजे हुआ। गाँव चौकपुरी थाना हीमपुर दीपा निवासी रवि 30 वर्ष पुत्र खिलेंद्र, अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से झालू से गोलबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा गोलबाग से आ रहे एक छोटा हाथी से टक्कर हो गई। छोटा हाथी को झालू कस्बे का निवासी देवेन्द्र पुत्र टीकम सिंह चला रहा था। टक्कर के बाद रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से परिजनों के साथ जिला चिकित्सालय बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.