सुल्तानपुर, जून 25 -- महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोलबोझी पोखरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम कमदी निवासी अंकुल वर्मा (26), शांति देवी (40) और मनीष (10) अपने रिश्तेदारी क्षेत्र जुंगली कला आए हुए थे। देर शाम घर लौटते समय लोलबोझी गांव के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई。

गंभीर स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोलबोझी निवासी अरमान की बाइक से हुई इस भिड़ंत में अंकुल वर्मा, शांति देवी और मनीष गंभीर रूप...