मधेपुरा, मार्च 27 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी मोड़ के समीप स्टेट हाइवे 91 पर गुरुवार को शाम चार बजे दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। बताया गया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड 11 निवासी चंदन कुमार मधुबनी अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही सिकरहटी मोड़ के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में चालक चंदन कुमार और छर्रापट्टी वार्ड 9 निवासी दूसरे बाइक चालक प्रकाश कुमार घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...