औरैया, मार्च 8 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छछूंद गांव के मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने स्थिति बनने से दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। छछूंद गांव के मोड़ पर दो बाइक सवार आमने-सामने आ गए। अचानक तेज रोशनी पड़ने के कारण दोनों बाइक चालक संतुलन खो बैठे और अपनी-अपनी बाइक सहित सड़क किनारे खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। घायलों की पहचान भरथना थाना क्षेत्र के गांव गरूआ निवासी 18 वर्षीय भानू यादव पुत्र जितेंद्र कुमार तथा अछल्दा थाना क्षेत्र के नदूपुर निवासी 23 वर्षीय ईशु पुत्र शेरवान सिंह के रूप में हुई। प्राथमि...