मिर्जापुर, मार्च 31 -- जिगना, मिर्जापुर । स्थानीय थाने से पांच सौ मीटर पूरब में मंगलवार की सुबह आठ बजे मिर्जापुर - प्रयागराज मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में महिला व दुधमुंहा बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विंध्यांचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गाँव निवासी 35 वर्षीय छविनाथ तिवारी अपनी पत्नी 28 वर्षीय कविता देवी को बाइक पर बैठाकर बच्चे का इलाज कराने जिगना तिराहे के पास एक निजी अस्पताल में गया था। दवा इलाज के बाद जैसे ही जिगना तिराहा मोड़ पर पहुंचे पश्चिम की ओर से आ रही बाइक से टकरा गया। सिहौली गाँव निवासी 18 वर्षीय सुमंग दुबे पुत्र राजन दुबे जिगना थाने के बगल मेडिकल स्टोर पर अपने बड़े भाई उमंग को पहुंचाकर घर वापस लौट रहा था। तिराहे पर अचानक सामने आ गई बाइक में टकराने से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बाइकों के चालक व सवार महिल...