सिद्धार्थ, जून 5 -- सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र लोटन के मुड़ीली गांव के पास गुरुवार देर रात दुर्घटना में दो बाइक सवार के आमने सामने भिड़ गए । दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।शनी पुत्र बुझावन निवासी लकड़ी थाना मोहाना को अंदरूनी व गंभीर गंभीर चोट आई है जिसे वह अचेत अवस्था में हो गया। दीनानाथ पुत्र सुखलाल निवासी केनवनिया थाना लोटन को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में दीनानाथ को सीएचसी लोटन लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य न होने के कारण दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनी की स्थित गंभीर होने के नाते परिजन इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले गए।कोतवाल लोटन हरिओम कुशवाहा ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...