सराईकेला, जून 5 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावाँ जिला पुलिस को 'प्रोजेक्ट मिलाप' के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को बिहार के मुंगेर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले कुछ समय से लापता थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने 'प्रोजेक्ट मिलाप' के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास और आधुनिक तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए लड़की के लोकेशन का पता लगाया।सभी साक्ष्य जुटने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम ने 3 जून को बिहार के मुंगेर में छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके उपरांत, नाबालिग लड़की को सुरक्षित रूप से शुक्रव...