पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- थल में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आमथल में कक्षा छह से कक्षा दसवीं तक अध्ययनरत 22 विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटी गई। विद्यार्थियों को इस दौरान सात विषयों की पुस्तकें बांटी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद स्वरूप, शिक्षक विनोद भैसोड़ा, संजय चंद, ज्योति कठायत, वीरेंद्र कार्की, रजनीश पाठक, संतोष कुमार पर प्रधान प्रतिनिधि राजू रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...