देवघर, सितम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि आमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 68/2026 की जांच को आगे बढ़ाने के लिए मोहनपुर थाना पुलिस से सहयोग मांगा गया है। मामले में आवश्यक पूछताछ के लिए मोहनपुर थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। संबंधित थाना को पत्र भेजकर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार आमड़ापाड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या- 68/2026, दिनांक 2 सितंबर 2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(4) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी अनिल कुमार सिंह और चितरपोका निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पारो से पूछताछ आवश्यक बताई गई है। जांच से जुड़े पत्र में मोहनपुर थाना प्रभारी से दोनों व्यक्ति...