रामनगर, मार्च 6 -- रामनगर। कॉर्बेट के पास एक उल्लू घायल मिला है। जिसे रेस्क्यू कर उपचार के बाद जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। शुक्रवार को वन विभाग के रेस्क्यू टीम में शामिल शंकर सती ने बताया कि यह एक मध्यम आकार का मुख्य रूप से सफेद और हल्के सुनहरे भूरे रंग का उल्लू है। इसकी विशिष्ट पहचान इसका हृदय के आकार का सफेद चेहरा है जो मुख्यतः पुराने खंडहरों मानव बस्तियां और कृषि क्षेत्र के आसपास रहना पसंद करते हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास इसका दिखना पर्यावरण व पक्षी प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.