धनबाद, जून 15 -- आमटाल सुखवर्षा सिटी में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय गायत्रीयज्ञ भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ। मौके पर गाजा-बाजा के साथ भागारामपुर तालाब से कलश यात्रा निकाली गई। आमटाल, बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु यज्ञस्थल पहुंचे। पंडित भैरव प्रसाद व राजेन्द्र मिश्रा की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना हुई। मुखिया संजय गोराईं, रामशंकर सिंह, आशा देवी, मंटू सिंह, अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रामाशीष गुप्ता, महेंद्र पंडित, कृष्ण शर्मा, कपिलदेव शर्मा, राजेश प्रसाद, जीएन लाल, मृत्युंजय गोस्वामी, आर लाल आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...