कौशाम्बी, जुलाई 9 -- भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने गुरुवार को अपने ननसैनी स्थित कार्यालय पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और समस्याओं का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। आमजन को समय पर न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान में हीलाहवाली करत...