आमजन के लिए खुलेगी जयपुरिया स्कूल की कला प्रदर्शनी
लखनऊ, मार्च 20 -- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी 'मास्करेड ऑफ आर्ट' 24 से 27 मार्च तक आमजन के लिए खोली जाएगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक स्कूल परिसर में निःशुल्क देखी जा सकेगी। उद्घाटन गुरुवार को कला समीक्षक डॉ. अवधेश मिश्रा ने किया। उन्होंने इसे नई पीढ़ी की सोच का सशक्त मंच बताया। कथकली के मुखौटे, जनजातीय कला, वारली पेंटिंग, प्राकृतिक दृश्य, अमूर्त चित्र और भावपूर्ण पोर्ट्रेट्स आकर्षण का केंद्र हैं। कक्षा 8 की छात्रा शैला द्वारा तैयार भित्त चित्र विशेष रूप से ध्यान खींच रहा है, जिसमें पेंटिंग के साथ सिरेमिक का समावेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.