बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने की। मुख्य रूप से एसपी डॉ.यशवीर सिंह उपस्थित रहे। डीएम ने निर्देशित किया कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख अस्पतालों एवं सीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वनरक्षक दवाओं सहित अन्य दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखें। साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।मंदिरों, मस्जिदों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। जलापूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि निर्वाध सेवाएं उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.