जहानाबाद, जून 2 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी अरवल के निर्देशन में जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का उद्देश्य आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक सशक्त बनाना रहा। यह भी पढ़ें- आमजन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी: एसपीशिविर का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहयोग शिविर के दौरान आम नागरिक...