पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से कुल 28 आवेदन देकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। जिसमें सबसे अधिक मामले राजस्व से संबंधित थे। इसके अलावा विधि शाखा, सामान्य शाखा, आपूर्ति विभाग एवं जिला परिषद से मा...