सहरसा, मई 11 -- सहरसा नगर संवाददाता। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।लोग सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, जमीन, सरकारी योजना या किसी विभाग से जुड़ी शिकायत सीधे सहयोग पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सुलभ एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को सहयोग पोर्टल एवं सहयोग हेल्पलाइन-1100 का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही राज्यव्यापी सहयोग शिविर कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार , पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों क...